July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मतदाताओं का आभार जताने 11 जून को रायबरेली जाएंगे राहुल, प्रियंका

रायबरेली, 10 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोनों मतदाताओं का आभार जताने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह कार्यक्रम पहले अमेठी में होना था, लेकिन बाद में इसे बदल कर रायबरेली कर दिया गया। कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के प्रमुख प्रदीप सिंघल ने बताया कि मतदाताओं का आभार जताने के लिए यह कार्यक्रम मंगलवार को रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल बदला गया है। सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को हराया है, जबकि कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट छीनी। राहुल गांधी ने चार लाख से अधिक वोटों से दिनेश प्रताप सिंह को हराया।

अन्य ख़बरें

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading