November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आप देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं : सचिन ने पीएम मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली, 11 जून । पीएम मोदी ने रविवार को एक बार फिर से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। यह उनका बतौर प्रधानमंत्री तीसरा कार्यकाल होगा। इस मौके पर गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। भाजपा के एनडीए को बहुमत मिलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आपकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं।” 10 सालों तक देश की सत्ता संभालने वाले पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में फिर से देश की कमान संभाल ली है। 9 जून की शाम वो तीसरी बार शपथ ग्रहण कर प्रधानमंत्री बने। वे जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को ढेर सारी बधाइयां मिली हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में नाकाम रही। अपनी सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अपने दो सहयोगी टीडीपी और जनता दल (यूनाइटेड) पर निर्भर रहना पड़ा। हालांकि, इंडिया गठबंधन की तमाम रणनीतियों और जतन पर बीजेपी ने पानी फेर दिया और तीसरी बार अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment