24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू के हीरानगर में दो वरिष्ठ पुलिसकर्मियों के वाहनों पर आतंकवादियों ने की गोलीबारी

जम्मू, 12 जून। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने दो पुलिस वाहनों पर गोलीबारी की। दो अलग-अलग वाहनों में दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सवार थे। हालांकि दोनों अधिकारी सुरक्षित बच गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के हीरानगर इलाके में छुप कर डीआईजी (जम्मू-कठुआ-सांबा) रेंज डॉ. सुनील कुमार और एसएसपी (कठुआ) अनायत चौधरी के वाहनों पर गोलीबारी की। दोनों वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित बाल-बाल बच गए। बताया गया है कि आतंकवादियों ने कथित तौर पर उनके वाहनों पर 20 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। इससे पहले, कठुआ में ही हुई एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था और सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल शहीद हो गया था। बाकी आतंकवादी अभी भी फरार हैं। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ी भेजी गई है।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Comment