23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

ब्रिटेन का वीजा दिलाने के नाम पर बड़ौदा के दंपति से 15 लाख की ठगी

बड़ौदा, 12 जून । ब्रिटेन का वीजा दिलाने के नाम पर बड़ौदा के एक दंपति को पिता-पुत्री को जोड़ी ने 15 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों की पहचान योगेश जोशी और उनकी बेटी श्रेयांशी जोशी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता रितेशा ने बताया कि वह 2022 से पढ़ाई के लिए लंदन में रह रही अपने ससुराल पक्ष की एक रिश्तेदार के जरिये श्रेयांशी के संपर्क में आई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “श्रेयांशी ने रितेशा और उसके पति को लंदन के लिए वर्क परमिट वीजा दिलाने की पेशकश की। उसने बताया कि इसमें 18 लाख रुपये का खर्च आएगा। रितेशा इस पर राजी हो गई। उसने श्रेयांशी के पिता को छह लाख रुपये का भुगतान किया।” अधिकारी ने बताया कि एक महीने बाद श्रेयांशी लंदन से लौटी। उसने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि सभी कागजात तैयार हैं। उसने प्रक्रिया पूरी करने के लिए बाकी की रकम की मांग की। पुलिस के अनुसार, “पीड़ित दंपति ने और नौ लाख रुपये का भुगतान नकद में किया। इसके बाद वीडियो कॉलिंग के जरिये एक साक्षात्कार हुआ। श्रेयांशी ने वादा किया कि दो दिन के भीतर स्पॉन्सरशिप का प्रमाणपत्र मिल जाएगा। बाद में श्रेयांशी ने अपने घर पर बुलाकर उन्हें स्पॉन्सरशिप के प्रमाणपत्र दिया।” दंपति को संदेह तब हुआ जब वीजा के बारे में पूछे जाने पर श्रेयांशी ने बहाने बनाने शुरू कर दिये। अधिकारी ने कहा, “पीड़ितों ने एक कंसल्टेंसी फर्म को स्पॉन्सरशिप का लेटर दिखाया, जिसने ऑनलाइन जांच करने पर पाया कि वह फर्जी था। पीड़ितों ने बड़ौदा की पीरामल सोसायटी में रहने वाले श्रेयांशी जोशी और योगेश जोशी के खिलाफ कर्जन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।” पुलिस ने बताया कि वह आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading