35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिन्सर वन्य जीव विहार में वनाग्नि की घटना के लिए जिम्मेदार तीन अधिकारी सस्पेंड

देहरादून/हल्द्वानी, 14 जून । उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के बिन्सर में जंगल की आग बुझाने के दौरान चार वनकर्मी की मौत हो गई। जबकि, चार वनकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को दिल्ली एम्स में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। दूसरी तरफ अल्मोड़ा के बिन्सर जीव विहार में वनाग्नि की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार अपनी नजर बनाए रखी है। इस मामले में मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाह अफसरों पर बड़ी कारवाई करते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने सीसीएफ कुमाऊं, चीफ कंजरवेटर नॉर्थ, डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल वनकर्मियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जा रहा है। इसके अलावा भविष्य में इस तरह की घटना ना हो, उसे लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर खेद जताते हुए पीड़ित परिजनों को भरोसा दिया है कि घायल वनकर्मी जल्द से जल्द स्वस्थ होंगे। उन्होंने बताया कि घायल वनकर्मियों को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के एम्स भेजा जा रहा है। हमारी सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading