42.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले नीट के छात्र, कहा न्याय का मिला भरोसा

नई दिल्ली, 14 जून । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद शास्त्री भवन से निकले छात्रों ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को सुप्रीम कोर्ट देखेगा। उन्होंने कहा कि जिसकी गलती पकड़ी जाएगी, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा, हम सब मानेंगे क्योंकि हम लोग सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं हैं। छात्रों ने बताया कि शिक्षा मंत्री से कहा कि धांधली हुई है, गोधरा और बिहार से पेपर लीक हुआ है। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम इस मामले में कड़ा से कड़ा एक्शन लेंगे। उन्होंने माना कि कई सेंटर पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि आपको न्याय मिलेगा। ज्ञापन में हमने नीट फिर से कराने और सीबीआई जांच की मांग उठाई। हमने मेडिकल एंट्रेंस की फीस को कम करने की भी गुजारिश की। धर्मेंद्र प्रधान ने हम लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि रीनीट और सीबीआई जांच पर फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा। अगर सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया तो हम दोबारा परीक्षा आयोजित कराएंगे, नहीं कहेगा तो नहीं कराएंगे। वहीं एक छात्र का कहना है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र ने कहा है कि 41 पिटीशन कोर्ट में सबमिट हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला लेगा, हम उस फैसले पर कायम रहेंगे। अगर सुप्रीम कोर्ट सीबीआई जांच के लिए कहेगा तो सरकार सीबीआई जांच का फैसला लेगी। सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और जो सुप्रीम कोर्ट फैसला लेगा, सरकार उसका विरोध नहीं करेगी। क्या सच है क्या गलत, ये फैसला कोर्ट को करने दें।

अन्य ख़बरें

भारत और अमेरिका ने रणनीतिक संबंधों को गहरा करने पर चर्चा की, हिंद-प्रशांत सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

Newsdesk

नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

श्रीनगर पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति किया जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading