23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

नोएडा पुलिस और ठक-ठक गैंग के बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार

 नोएडा, 15 जून । नोएडा में सक्रिय ठक-ठक गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। इन बदमाशों पर 150 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर के कई थानों में ये वांछित चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, देर रात नोएडा की थाना एक्सप्रेसवे पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर 2 संदिग्ध लोग जा रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें रुकने के लिए इशारा किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए। मामले को लेकर एडीसीपी मनीष कुमार ने बताया, ”देर रात थाना एक्सप्रेसवे की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर दो संदिग्ध लड़के आते हुए दिखाई दिए। जब इनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान दीपक और तरुण के रूप में हुई है, जो दिल्ली और हापुड़ के रहने वाले हैं। ये दोनों कुख्यात ठक-ठक गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।” पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे को गुलेल व लोहे की छड़ के जरिए तोड़कर गाड़ी में रखे कीमती सामान को चुराया करते थे। पुलिस को इनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 1 लैपटॉप और 2 फोन बरामद हुए।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading