25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनराष्ट्रीय

राहुल, स्मृति, जावड़ेकर, केजरीवाल ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 30 अप्रैल| अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया है। मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में देहांत हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह सप्ताह भारतीय सिनेमा के लिए भयानक रहा है और अभिनेता बहुत याद आएंगे।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर जी हमारे बीच नहीं रहे, यह भारतीय सिनेमा के लिए भयानक सप्ताह है। पीढ़ी दर पीढ़ी उनका प्रशंसक वर्ग रहा है। अद्भुत अभिनेता को बहुत याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

अभिनेत्री से नेता बनी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कर कहा, “(साल) 2014 में उन्हें पता था मुझे (मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए) शपथ लेने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने मुझसे कहा, ‘भाग जल्दी दिल्ली पागल।’ आखिरी बार मैंने उन्हें एक (फिल्म) सेट पर देखा था और मैं उन्हें वैसे ही याद रखूंगी।”

ईरानी तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ खड़ी नजर आ रहीं हैं।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया।”

आम आदमी पार्टी (आप ) के संयोजक ने आगे कहा, “कितना भयानक नुकसान हुआ .. शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading