November 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

आयुषी भावे ने योगाभ्यास पर की बात, कहा- चक्रासन मेरा पसंदीदा

मुंबई, 18 जून । ‘सुपरनैचुरल थ्रिलर शो ’10:29 की आखिरी दस्तक’ से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्‍ट्रेस आयुषी भावे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले बताया कि योग ने उन्‍हें मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने में काफी मदद की है। आयुषी भावे ने बताया कि उन्हें योग में ‘चक्रासन’ बेहद पसंद है। यह मुद्रा अंगों और टिशू में रक्त के प्रवाह में सुधार करती है और साथ ही रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाती है। ‘सुपरनैचुरल थ्रिलर शो ’10:29 की आखिरी दस्तक’ में बिंदु नामक एक डांसर की भूमिका निभाने वाली आयुषी ने अपने योग अभ्यासों के बारे में बात करते हुए कहा, ”एक कलाकार के रूप में हमारे पास बहुत व्यस्त कार्यक्रम होते हैं और कभी-कभी हमारी नींद भी पूरी नहीं हो पाती। इस करियर में हमें हर समय सक्रिय रहना पड़ता है, जो हमारे स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। शुरुआत में, मैं खुद को सक्रिय रखने के लिए कसरत करती थी, लेकिन जल्द ही मुझे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझ में आ गया।” उन्होंने कहा, ”मैंने योग का सहारा लिया, जिसने मुझ पर अद्भुत काम किया। जब मैंने शुरुआत में योग का अभ्यास किया, तो मुझे बहुत तरोताजा महसूस हुआ इससे मेरी एकाग्रता में सुधार हुआ। इससे मुझे कम समय में काम पूरा करने के साथ अपनी जीवनशैली को भी सुधारने का मौका मिला। उन्होंने आगे बताया, “मेरे पसंदीदा आसनों में से एक चक्रासन है। इसके कई लाभ हैं। यह अंगों और टिशू में रक्त प्रवाह में सुधार से लेकर रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाने का काम करता है।” आयुषी ने कहा, “यह तनाव दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है, जिसकी हमारे दैनिक जीवन में बहुत जरूरत है। व्यायाम का आनंद लेने से लाभ दोगुना हो जाता है, इसलिए मैं सुनिश्चित करती हूं कि मैं कुछ ऐसा करूं, जो मुझे पसंद हो। मैं सभी को सलाह देती हूं कि वे अपने लिए कुछ समय निकालें, और योग से बेहतर तरीका और क्या हो सकता है।” इस शो में आयुषी के साथ राजवीर सिंह, शांभवी सिंह और कृप सूरी भी हैं। यह स्टार भारत पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment