September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गुलामी का नया चेहरा नाना पटोले, पैर धुलवाना निर्लज्ज घटना : चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई, 19 जून। पार्टी कार्यकर्ता से पैर धुलवाने को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नाना पटोले पर जमकर निशाना साधा है। मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए बावनकुले ने कहा कि ये बहुत निर्लज्ज घटना है, उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। अंग्रेज के जमाने में ऐसे लोग रहते थे, गुलामगिरी की भाषा थी। गुलामी का एक बार फिर नया चेहरा नाना पटोले हैं। इनकी ओर से ब्रिटिश शासन लाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र की जो परंपरा रही है, उसके मुताबिक उनका ये कृत्य गलत है। दरअसल, पटोले अकोला जिले के वडगांव में पार्टी समर्थक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान पटोले ने संत श्री गजानन महाराज की पालकी यात्रा का भी दौरा किया, जहां बारिश के कारण जमीन कीचड़ से भर गई थी। वह अन्य लोगों के साथ कीचड़ भरे मैदान से होकर पालकी यात्रा तक गए। इस दौरान पटोले के पैर कीचड़ से सने हुए थे और उन्होंने साफ करने के लिए पानी मंगवाया। जिसके बाद विजय गुरव नाम के एक कार्यकर्ता ने पटोले के कीचड़ से सने पैर अपने हाथों से धोए। पैर धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नाना पटोले की ओर से सफाई भी पेश की गई। उन्होंने कहा कि इसमें स्पष्टीकरण की बात नहीं है। मैं संत श्री गजानन महाराज की पालकी यात्रा में गया था। जब वहां से वापस आने लगा तो बारिश के कारण जमीन कीचड़ से भर गई थी। जिसके बाद एक कार्यकर्ता ने मेरे पैर पर पानी गिराया और मैंने खुद अपने हाथों से अपने पैरों को धोया। अब उसको अलग ढंग से दिखाया जा रहा है। दिल्ली में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक को लेकर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि लोकसभा चुनाव की समीक्षा के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। हम लोग जनता के लिए धन्यवाद यात्रा निकलने वाले हैं। लोकसभा चुनाव में जो कमियां रह गई हैं, उनको समय रहते दुरुस्त किया जाएगा। हमारा फोकस विधानसभा चुनाव को पूरी तैयारी के साथ लड़ना है। हमारी कोशिश केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। महायुति गठबंधन मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा और बड़ी जीत दर्ज करेगा।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading