24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पंजाब में मिले दो पाकिस्तानी ड्रोन

चंडीगढ़, 20 जून । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब में अलग-अलग तलाशी अभियानों के दौरान चीन में निर्मित दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किये गये हैं। अमृतसर जिले के रत्तनखुर्द गांव से बीएसएफ ने एक ड्रोन बरामद किया है। दूसरा ड्रोन पंजाब पुलिस ने तरन तारन जिले के दल गांव से बरामद किया। दोनों ड्रोन चीन में बने डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल के हैं। बीएएफ ने कहा कि उसकी सटीक खुफिया जानकारी और त्वरित कार्रवाई ने सीमा पार से पंजाब में ड्रोन भेजने के एक और प्रयास को विफल कर दिया। पंजाब की पाकिस्तान के साथ लगती 553 किलोमीटर की सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ पर है। पिछले साल उसने 107 ड्रोनों का पता लगाया और मार गिराया। साथ ही 442.395 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की। पंजाब फ्रंटियर की बीएसएफ की टुकड़ियों ने पिछले साल गलती से सीमा पार कर आने वाले 12 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया था।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment