23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

धनबाद में इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या

 धनबाद, 21 जून। झारखंड के धनबाद में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट 21 वर्षीय अमरदीप भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह सदर थाना क्षेत्र में तेलीपाड़ा-दामोदरपुर स्थित लॉ कॉलेज के पास झाड़ी में उसे खून से लथपथ हालत में पाया गया। स्थानीय लोग उसे तत्काल धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अमरदीप धनबाद शहर के मनईटांड़ का रहने वाला था और इंजीनियरिंग सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। सूचना पाकर उसके घर के लोग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार देर शाम मोबाइल पर किसी का कॉल आने के बाद अमरदीप बात करते हुए घर से निकला था। इसके बाद वह रात में नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। अमरदीप को कई गोलियां मारी गई हैं। प्रारंभिक तहकीकात में पुलिस को जानकारी मिली है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद हो सकता है। एक पुलिस अफसर ने कहा कि उसके मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। इसके बाद इस मामले की जांच को दिशा मिलने की उम्मीद है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वारदात की जानकारी मिलने पर धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने धनबाद पुलिस के अफसरों से कहा कि इस हत्याकांड की तहकीकात कर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment