30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अमेरिका के ओकलैंड में जुनेटींथ समारोह के दौरान गोलीबारी, 15 घायल

सैन फ्रांसिस्को, 21 जून । अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के ओकलैंड स्थित लेक मेरिट में जुनेटींथ समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 15 लोग घायल हो गए। ओकलैंड पुलिस विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:15 बजे तक भीड़ शांतिपूर्ण थी। इसके बाद ग्रैंड एवेन्यू और बेलव्यू एवेन्यू के पास वाहनों और मोटरसाइकिलों से जुड़ा एक अवैध प्रदर्शन हुआ। ओकलैंड पुलिस विभाग के प्रमुख फ्लॉयड मिशेल ने गुरुवार दोपहर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शो के दौरान, कोई व्यक्ति कार के हुड पर चढ़ गया, जिसके कारण कार में बैठे लोग बाहर निकल आए और उस व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। ओकलैंड फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि उसने गोलीबारी में घायल कम से कम चार लोगों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी कुछ पीड़ितों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। अन्य पीड़ित खुद ही अस्पताल गये। अमेरिका में गुलामी प्रथा की समाप्ति की याद में हर साल 19 जून को जुनेटींथ समारोह का आयोजन होता है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Newsdesk

प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading