23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

कोलोराडो के स्टेट पार्क में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

लॉस एंजिल्स, 22 जून । अमेरिका के कोलोराडो राज्य के एक पार्क में गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। कोलोराडो के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। कोलोराडो पार्क एंड वाइल्डलाइफ ने बताया कि यह घटना पुएब्लो काउंटी में लेक पुएब्लो स्टेट पार्क के सेलबोर्ड बीच क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई। कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे, उसी दौरान गोलीबारी हुई। कोलोराडो पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ़ को स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह फोन पर मदद के लिए कॉल आई, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के अनुसार पुलिस अधिकारियों को दो लोग मृत मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलाने वाला शख्स घटनास्थल से भाग गया। पुएब्लो काउंटी की पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और मौत का कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेक पुएब्लो के पार्क मैनेजर जो स्टैडटरमैन ने कहा, “हमारा मानना है कि इस समय पार्क में आए लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है।” उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पार्क, इसका कंपाउंड खुला रहेगा, लेकिन चल रही जांच के कारण सेलबोर्ड बीच और इसके आसपास का क्षेत्र अनिश्चित काल तक बंद रहेगा।

अन्य ख़बरें

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Newsdesk

प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट

Newsdesk

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading