27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

लॉस एंजिल्स 2024 के इंडियन फिल्म फेस्टिवल के लिए जूरी में शामिल हुईं श्रिया पिलगांवकर

मुंबई, 22 जून । एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर को लॉस एंजिल्स के इंडियन फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफएलए) के 2024 एडिशन में शॉर्ट्स कैटेगरी के लिए जूरी पैनल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है। श्रिया ने कहा, “मुझे लॉस एंजिल्स 2024 के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट्स फिल्म कैटेगरी के लिए जूरी सदस्य के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इससे मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं फेस्टिवल में हिस्सा लेने और उभरते साउथ एशियन फिल्ममेकर्स द्वारा इन शानदार शॉर्ट्स फिल्मों को देखने के लिए एक्साइटिड हूं।” एक्ट्रेस ने कहा, “फिल्म फेस्टिवल का माहौल हमेशा क्रिएटिविटी से भरा होता है। मैं अलग-अलग कहानीकारों और कलाकारों से मिलने और बातचीत करने तथा आईएफएफएलए में फिल्मों की लाइनअप को देखने के लिए बेहद एक्साइटिड हूं।” श्रिया को 2018 में ‘मिर्जापुर’ में देखा गया था। सीरीज में उन्होंने स्वीटी का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा, वह ‘गिल्टी माइंड्स’, ‘ताजा खबर’ और ‘द ब्रोकन न्यूज 2’ जैसी सीरीज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने साल 2016 में शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। श्रिया ने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी अपनी पहचान बनाई है। वह गुरिंदर चड्ढा द्वारा निर्देशित ब्रिटिश सीरीज ‘बीचम हाउस’ और दिग्गज फिल्म निर्माता क्लाउड लेलौच की फ्रेंच फिल्म ‘अन प्लस उन’ में नजर आई हैं। इंडियन फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफएलए) 27 जून को शुरू होगा और 30 जून को समाप्त होगा। इस साल, शॉर्ट्स प्रोग्राम में राजश्री देशपांडे की ‘हेमा’, ‘लास्ट डेज ऑफ समर’ और ‘लोरी’ शामिल हैं। फेस्टिवल का समापन विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप स्टारर ‘महाराजा’ के साथ होगा। गुनीत मोंगा और करण जौहर की ‘किल’ समेत भारत की कुछ फिल्में फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी।

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment