24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ओम बिरला दोबारा बनेंगे लोकसभा अध्यक्ष, पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली, 25 जून । वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ही दोबारा से लोकसभा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। मंगलवार को तेजी से चले राजनीतिक घटनाक्रम में सत्तारूढ़ भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद लोकसभा के नए अध्यक्ष का नाम फाइनल कर दिया। सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर के पद पर सर्वसम्मति बनाने के लिए विपक्षी दलों से बातचीत की। वहीं मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में यह मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यालय में ओम बिरला, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी की। बताया जा रहा है कि एनडीए के घटक दलों की बैठक होगी जिसमें लोकसभा के नए अध्यक्ष के नामांकन पत्र को भरने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि लोकसभा के डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर विपक्षी दलों के साथ सरकार की बातचीत अभी जारी है।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading