November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

असम के उदलगुड़ी में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में पांच गिरफ्तार

गुवाहाटी, 25 जून । असम के उदलगुड़ी जिले में ट्यूशन से लौट रही नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना उदलगुड़ी जिले के मजबत इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की शनिवार शाम को ट्यूशन सेंटर से लौट रही थी। एक आरोपी ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की। वह अपने चार साथियों के साथ मिलकर लड़की को ईंट भट्टे पर ले गया। वह सभी ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इस बीच, घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सोमवार को एक आरोपी के घर में आग लगा दी। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन ने अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है। असम के डीजीपी जी.पी. सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment