June 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

करोड़ों के जीएसटी घोटाले में जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल गिरफ्तार

करोड़ों के जीएसटी घोटाले में जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल गिरफ्तार

जमशेदपुर, 25 जून । जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में जमशेदपुर से स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल को गिरफ्तार किया है। जायसवाल को जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने अपने ऑफिस बुलाया और उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। उनसे 150 करोड़ से भी अधिक की जीएसटी की हेराफेरी के मामले में कई सवाल पूछे गए। जायसवाल ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ज्ञानचंद जायसवाल झारखंड के जाने-माने कारोबारी हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि जीएसटी की हेराफेरी में जमशेदपुर से लेकर कोलकाता तक 100 से ज़्यादा फर्जी कंपनियां शामिल हैं और इनके जरिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लेनदेन की गई है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जायसवाल पहले से कई मामलों में इनकम टैक्स विभाग और जीएसटी के रडार पर थे। 16 फरवरी 2024 को उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

अन्य ख़बरें

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading