23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वालियर में छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से की खुदकुशी

ग्वालियर, 26 जून। मध्य प्रदेश में एक और छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ग्वालियर में एक छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके की गुरु कृपा कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय मोहित लोधी ने मंगलवार की रात अपने घर पर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रिवॉल्वर सहित अन्य सामग्रियां जब्त कर कर ली हैं। आत्महत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बताया गया है कि जिस समय मोहित ने खुद को गोली मारी उस समय घर पर कोई नहीं था। वह पिछले कुछ दिनों से परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था और आशंका जताई जा रही है कि उसने यह कदम इसी वजह से उठाया है। इससे पहले इंदौर में भी दो ऐसे मामले सामने आए थे जहां छत से कूदकर आत्महत्या की गई। सातवीं में पढ़ने वाली 14 साल की एक लड़की ने एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी थी और उसकी मौत हो गई थी। दूसरे मामले में एक आईटी कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment