24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

नीट मामले में गुजरात के 7 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, झारखंड से पत्रकार गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 जून । नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई की टीम एक्शन मोड में है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच के लिए शनिवार को सीबीआई की टीम गुजरात के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने गुजरात के गोधरा, खेड़ा, अहमादाबाद और आणंद के कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक केस की जांच के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक सबूत हाथ लगे हैं। साथ ही गुजरात में संदिग्धों के होने की सूचना भी प्राप्त हुई है। सीबीआई ने इस मामले में झारखंड के हजारीबाग से एक पत्रकार जमालुद्दीन को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पेपर लीक में उसके भी शामिल होने के सबूत सीबीआई अधिकारियों को मिले हैं। दरअसल, बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के दौरान ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के शामिल होने की पुष्टि की थी। इसके बाद सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल एहसान-उल-हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ और कॉल डिटेल्स के आधार पर पता चला कि पत्रकार जमालुद्दीन लगातार प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के संपर्क में था। जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले में वो दोनों की सहायता कर रहा था। गौरतलब है कि नीट मामले के तार बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात से जुड़े मिले हैं। कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। ईओयू टीम की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है, जिस पर कार्रवाई जारी है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading