25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली से रायपुर लौटे सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट तेज

रायपुर, 29 जून । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद वो रायपुर लौट आए। उनके शनिवार को रायपुर वापस लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि मैं दिल्ली में हुई भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए गया था। जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सिंह और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत भाजपा सांसद भी मौजूद रहे। यह बैठक परिचयात्मक थी। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा कि इस बात की चर्चा मीडिया में ज्यादा होती है। समय आने पर मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। वहीं नीट मामले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे एचआरडी मिनिस्टर इस बात की जांच करवा रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट है, जिसके तहत मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 14 विधायक मंत्री बन सकते हैं। फिलहाल सीएम विष्णु देव के मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों की जगह खाली है। दिल्ली में भाजपा की बैठक में विष्णु देव के शामिल होने के बाद से ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment