September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में पीड़ित महिलाओं से राज्यपाल के मिलने की संभावना

कोलकाता, 2 जुलाई । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंदा बोस कूच बिहार के माथाभांगा और उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में महिलाओं पर हमले के मामले में एक्शन मोड में हैं। राज्यपाल के मंगलवार को पीड़ितों से मिलने की संभावना है। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल दिल्ली से दार्जिलिंग जिले के बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से सड़क मार्ग से चोपड़ा जाएंगे। चोपड़ा में हाल ही में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता ने एक महिला को बुरी तरह पीटा था। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों से ‘वास्तव में उस दिन क्या हुआ था’ यह जानने के लिए बातचीत करेंगे। राज्यपाल स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी बातचीत करेंगे। इस बात की समीक्षा भी करेंगे कि पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित की गई है या नहीं। राज्यपाल सीवी आनंदा बोस ने पहले ही इस मामले में प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर राज्य के गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार, समय मिलने पर राज्यपाल चोपड़ा से कूचबिहार जिले के माथाभांगा भी जा सकते हैं। यहां पर तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर महिला भाजपा कार्यकर्ता पर हमला किया था। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल वहां से कोलकाता लौटने के बजाय वापस दिल्ली जाएंगे। उनके दोनों मामलों में जमीनी स्तर पर मिली जानकारी के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

गांवों को विवाद विहीन बनाने की ओर एक सार्थक पहल

Newsdesk

भेड़ाघाट में हेलीपैड बनने का रास्ता साफ

Newsdesk

बरगी बांध का जलस्तर 421.65 मीटर पर, 91.57% भरा जलाशय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading