24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल गांधी की ‘मोदी बैशिंग’ सोच अब ‘हिंदू बैशिंग’ की शक्ल ले चुका है : भाजपा

नई दिल्ली, 2 जुलाई । लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुत्व पर दिए गए बयान से सियासी घमासान मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के विरोध के बाद यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा इस बयान को लेकर संसद से सड़क तक विरोध कर रही है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी चार दिन नहीं हुए विपक्ष का नेता बने हुए और ये हाल है। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते-करते अब वो हिंदू धर्म का अपमान करने लगे हैं। ‘मोदी बैशिंग’ की सामंती सोच की सनक अब ‘हिंदू बैशिंग’ की शक्ल ले चुका है। यह राहुल गांधी के हिंदुत्व से पंगे की बड़ी बेवकूफी है। वो जानबूझ कर देश की संस्कृति, संस्कार और धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी वो नेता प्रतिपक्ष के पद का सम्मान नहीं करेंगे। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या यही राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान है? लोकतंत्र के मंदिर में उन्होंने हिंदुओं का अपमान किया है। ऐसा किसी और धर्म के अनुयायी के बारे में नहीं कहा जाता है। कांग्रेस का ये इतिहास रहा है। हिंदू टेरर, हिंदू एक बीमारी है, सनातन समाप्त। एक विशेष वोट बैंक को साधने के लिए राहुल गांधी ने यह बयान दिया है। देश इसके लिए उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment