27.2 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार सपाट बंद, स्मॉलकैप और मिडकैप में हुई मुनाफावसूली

मुंबई, 2 जुलाई । भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी सत्र में एक सीमित दायरे में कारोबार किया और सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 34 अंक की मामूली गिरावट के साथ 79,441 और निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 24,123 पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों का दबदबा देखा गया। सेंसेक्स में टॉप पांच बढ़ने वाले शेयरों में तीन आईटी सेक्टर के थे। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, विप्रो, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस टॉप गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे। बाजार को नीचे खींचने का काम छोटे और मझोले शेयरों ने किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 437 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,854 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 84 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,509 पर था। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स गिरकर बंद हुए हैं। हालांकि, आईटी, फार्मा, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट देवेन मेहता का कहना है कि निफ्टी में 24,100 एक सपोर्ट लेवल के रूप में काम कर रहा है। वहीं, 24,200 एक रुकावट का स्तर है। अगर निफ्टी 24,100 को तोड़ता है तो यह 24,000 और 23,950 को छू सकता है। वहीं, निफ्टी अगर 24,200 को तोड़ता है तो 24,300 और 24,400 को छू सकता है।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स एसपीजी का अधिकारी नहीं, पीआईबी फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

Newsdesk

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

Newsdesk

गुजरात में अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर चल रहा सीएम का बुलडोजर: डिप्टी सीएम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading