30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे पांच दिनों के लिए निलंबित

 मुंबई, 2 जुलाई । महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे को मानसून सत्र के दौरान भाजपा नेता प्रसाद लाड के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करने पर पांच दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है। विधायी कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इससे पहले, लाड ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए अंबादास दानवे के इस्तीफे की मांग की थी। सदन में यह टकराव तब हुआ, जब विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और प्रसाद लाड ने एक-दूसरे के खिलाफ कथित तौर पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए आक्रामक रुख अपनाया। भाजपा विधायकों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हिंदुओं के खिलाफ बयान की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी। प्रसाद लाड ने लोकसभा में राहुल के भाषण का मुद्दा परिषद में उठाया था। उनकी टिप्पणी की निंदा करके बहस की शुरुआत की थी। प्रसाद लाड ने भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर के साथ मिलकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर दानवे, कांग्रेस विधायक भाई जगताप और अभिजीत वंजारी सहित अन्य ने कड़ी आपत्ति जताई। इस वजह से व्यवधान पैदा हुआ और परिषद को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading