23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गाजियाबाद : साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लूटे 22.5 करोड़ रुपये

गाजियाबाद: साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, लोगों को झासा देकर लूटे 22.5 करोड़ रुपये

gaziabad news, Cyber Crime In Uttarpradesh, 2 जुलाई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मथुरा और राजस्थान के रहने वाले दो युवकों को साइबर ठगी के मामले में अरेस्ट किया गया है। ये लोग दुबई के एक गिरोह से जुड़े हैं जो ऑनलाइन ठगी का काम करते हैं। दुबई के गैंग ऑनलाइन मीडियम से एक्टिव रहते हैं। कॉल सेंटर के माध्यम से ये लोग शेयर ट्रेडिंग और शेयर मार्केटिंग के नाम पर लोगों को ठगते हैं। ये शातिर अपराधी लोगों को करोड़पति बनाने का झांसा देकर उनसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ जाते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप पर कुछ वीडियो के लिंक भेजकर एक ऐप पर विजिट करने के लिए कहते हैं। इस तरह से दुबई में बैठे ये अपराधी लोगों के पैसे इन्वेस्ट कराकर उनके पैसे ठगते हैं। इन लोगों ने अब तक लगभग 22.5 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है, जिसमें से 3 पीड़ित गाजियाबाद के भी शामिल हैं जिनसे डेढ़ करोड़ रुपए ठगे गए। पुलिस ने इन लोगों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, और लैपटॉप बरामद किए हैं। मामले की जांच कर इस ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश शुरू हो गई है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading