27.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को 98.39 लाख रुपये का किया जा चुका है भुगतान : भारतीय सेना

नई दिल्ली, 04 जुलाई । ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा न मिलने के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए भारतीय सेना की ओर से इस पर स्पष्टीकरण दिया गया है। सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। अग्निवीर अजय के परिवार को पहले ही 98.39 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लगभग 67 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ, पुलिस सत्यापन के तुरंत बाद उनके परिजनों को प्रदान कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर अग्निवीर अजय के परिवार को लगभग 1.65 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। एडीजीपीआई की ओर से कहा गया है कि शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को देय राशि का भुगतान शीघ्रता से किया जाता है, इसमें अग्निवीर भी शामिल हैं। गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सेवा के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीरोें को कोई मुआवजा न देने की बात कही थी। इसके जवाब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

अन्य ख़बरें

ब्रिटेन के प्रतिबंध से नाराज उत्तर कोरिया ने लंदन में राजनयिक मिशन का दर्जा घटाया

Newsdesk

नितिन नवीन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, बोले- राष्ट्र के प्रति सेवाभाव बहुत कुछ सिखाता

Newsdesk

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में संवाद, शिखर सम्मेलन से पहले साझा की गई सालभर की झलक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading