22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकराष्ट्रीय

सारनाथ की बदल रही है सूरत, यहां की दीवारें बताएंगी महात्मा बुद्ध की गाथा

सारनाथ की बदलेगी सूरत, सुंदरीकरण पर जोर, महात्मा बुद्ध की गाथा को दीवारों पर अंकित किया जाएगा

Varanasi News 4 जुलाई । वाराणसी से दस किलोमीटर दूर महात्मा बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह जगह आस्था का केंद्र है। बुद्ध के इस स्थान को अब खास तरीके से संवारा जा रहा है। सारनाथ का हर स्थान अब यहां आने वाले पर्यटकों को दूर से ही महात्मा बुद्ध की पवित्र धरती का अहसास कराएगा। सारनाथ की सड़कों को अब कुछ इस कदर सजाया जा रहा है कि वो यहां आने वाले पर्यटकों को महात्मा बुद्ध के जीवन गाथा को बता पाए। इसी को देखते हुए सारनाथ म्यूजियम से लेकर बौद्ध मंदिर तक की सड़क को न सिर्फ बेहद खूबसूरत बनाया गया है, बल्कि सड़कों पर जगह जगह चुनार के लाल पत्थरों से खूबसूरत स्टोन आर्ट के जरिए महात्मा बुद्ध की गाथा को भी दीवारों पर उकेरा जा रहा है। पर्यटन अधिकारी आर के रावत ने कहा कि सारनाथ एक अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट स्पॉट है। यहां पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। इसी को देखते हुए पूरे सारनाथ के सौंदर्यीकरण करने की योजना है। स्टोन आर्ट के जरिए महात्मा बुद्ध की गाथा को दीवारों पर लिखा जाएगा। उन्होंने कहा, सारनाथ में अच्छी सड़कें बनाई जा रही हैं, साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सड़क किनारे लैंप भी लगाए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

Leave a Comment