30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिकराष्ट्रीय

भारतीय टीम को गिफ्ट में दी जाएंगी ट्रॉफी के प्रिंट वाली बनारसी साड़ियां

वाराणसी, 4 जुलाई। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर हर कोई उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेट फैंस का जोश काफी हाई है। उनका उत्साह देखकर यह एक बार फिर साबित हो गया कि भारत में क्रिकेट खेल नहीं बल्कि ‘जुनून’ है। इसी क्रम में बनारस के एक साड़ी व्यापारी ने भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को एक-एक स्पेशल बनारसी साड़ी भेंट करने का निर्णय लिया है। यह साड़ी पूरी तरह से मेक इन इंडिया पर आधारित है। नीले रंग की इस साड़ी में बैट-बॉल, स्टंप और विश्व कप की फोटो को भी दर्शाया गया है, जो देखने में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। बनारसी साड़ी के कारीगर सर्वेश कुमार ने टी20 विश्व कप में दूसरी बार खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को इस शानदार जीत पर क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को एक- एक स्पेशल बनारसी साड़ी भेंट करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि साड़ी को बनाने में 2 महीने से ज्यादा का समय लगा है। सर्वेश कुमार ने कहा, “अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं यह विश्व कप की बनी हुई साड़ी विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बतौर उपहार दूंगा। मैं भी जिला स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी रह चुका हूं, बाद में व्यवसाय से जुड़ जाने के कारण खेल से दूर हो गया लेकिन आज भी मेरे रगों में क्रिकेट का जुनून है। मैं अपने बेटे को भी क्रिकेट सीखा रहा हूं। मुझे बहुत खुशी होगी अगर मेरे द्वारा बनाई गई यह बनारसी विश्व कप वाली साड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्वीकार करेंगे।” साड़ी बनाने वाले कारीगर मुबारक अली ने कहा, “मुझ टीम इंडिया पर गर्व है और भारतीय टीम यह गिफ्ट स्वीकार करती है, तो यह हमारे लिए गर्व की बात है। भारतीय टीम तक यह साड़ी पहुंचती है, तो इससे बनारसी साड़ी का क्रेज भी बढ़ेगा।”

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading