22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Bihar News : बिहार के अररिया में भाजपा नेता का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

अररिया, 5 जुलाई । बिहार के अररिया जिले के टाउन थाना क्षेत्र से पुलिस ने भाजपा के एक नेता का शव उनके पड़ोसी के घर से बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की देर रात अररिया टाउन थाना के शिवपुरी मोहल्ला वार्ड निवासी एनके गुप्ता के आवास से अररिया जिला के पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा (55) का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। अररिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शव पर किसी प्रकार के घाव के निशान नहीं हैं, लेकिन मुंह और नाक से खून बह रहा था। पुलिस के मुताबिक, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे हत्या मानकर पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक फिलहाल भाजपा कार्यसमिति के सदस्य थे।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading