23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

West Bengal News – बंगाल के बीरभूम में महिला और उसके नाबालिग बेटे को जिंदा जलाया

Kolkata latest News, 5 जुलाई । पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जिले के नोतुंगित गांव में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला और उसके चार साल के बेटे को जलाकर मार डाला। इस घटना में मृतकों की पहचान रुम्पा बीबी (30) और उनके चार साल के बेटे अयान शेख के रूप में हुई है। वहीं महिला के पति शेख टुटा (40) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस घटना में शेख टुटा का बड़ा बेटा बच गया है। घटना के समय वह दूसरे कमरे में सो रहा था। उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी मां की चीख सुनकर उठे। बेटे ने बताया कि जिस कमरे में उनके माता-पिता और छोटा भाई सो रहे थे, उस कमरे की सड़क किनारे की खिड़कियां खुली थीं। उन्होंने बताया, ”वह आग में फंस गए और कमरे से केरोसिन की तेज गंध आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि बाहर से आए कुछ बदमाशों ने खुली खिड़की से कमरे में केरोसिन छिड़का और फिर आग लगा दी।” स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दंपति और नाबालिग बेटे को कमरे से बाहर निकाला और उन्हें जल्दी से बोलपुर उप-विभागीय अस्पताल और फिर बर्दवान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल ले जाने के कुछ ही मिनटों बाद नाबालिग बेटे और उसकी मां की मौत हो गई। पिता का अभी इलाज चल रहा है, हालांकि उनकी हालत बेहद गंभीर है। वहीं इस भयानक घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस हादसे में कोई व्यक्तिगत दुश्मनी तो नहीं थी।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment