29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

Jabalpur News: चुनाव जीतने के बाद गायब पार्षद, पार्षद की अनदेखी से लोग परेशान, चुनावी वादे अधूरे

जबलपुर समाचार, 06 July,देश में सभी चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे हैं। लेकिन जबलपुर के लाला लाजपत राय वार्ड की महिला पार्षद चुनाव जीतने के बाद से अब तक अपने वार्ड की जनता के बीच नहीं पहुंची हैं और न ही वार्ड में कोई विकास कार्य नजर आ रहा है।

लाला लाजपत राय वार्ड, विशेषकर मानेगांव, पार्षद की अनदेखी का शिकार हो गया है। यहां सीवर लाइन के लिए बीच सड़क में खोदे गए गड्ढों के कारण रहवासियों को कई महीनों से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मानेगांव के मुख्य तिराहे पर सीवर लाइन के गड्ढे में फंसा ट्रक इस बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है।

बारिश के वक्त खोदी गई सड़कों के कारण दो पहिया वाहनों से ऑर्डनेंस फैक्ट्री स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और अन्य कार्यों से शहर आने वाले लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन भाजपा पार्षद सावित्री शाह चुनाव जीतने के बाद से अब तक अपने वार्ड में दिखाई नहीं दी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है।

लोगों का कहना है कि पार्षद मैडम ने चुनाव के पहले बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे वार्ड में झांकने तक नहीं आईं। यहां तक कि वे लोकप्रिय विधायक अशोक रोहाणी की बातों की भी अनदेखी कर रही हैं, जिससे उनकी छवि भी खराब हो रही है।

शहर से लगे इस मानेगांव में पार्षद की अनदेखी के कारण लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। जब न्यूज़ की टीम ने इस मामले पर सवाल करने के लिए पार्षद के घर पहुंची, तो उन्होंने घर में रहते हुए भी मिलने से इनकार कर दिया। इससे साफ है कि वार्ड के लोग पार्षद मैडम से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading