April 30, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकराष्ट्रीय

भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

श्रीनगर, 6 जुलाई । जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण शनिवार को अमरनाथ तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। उत्तर और दक्षिण कश्मीर के दोनों बेस कैंप से चलने वाली यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण उत्तरी कश्मीर के बालटाल और दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। बालटाल बेस कैंप से यात्रियों को गुफा मंदिर तक पैदल या टट्टुओं पर 14 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जबकि पारंपरिक नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से जाने वालों को 48 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें चार दिन एक तरफ से लगते हैं। पहलगाम-गुफा मंदिर मार्ग में पहलगाम से चंदनवारी (24 किलोमीटर), चंदनवारी से शेषनाग (13 किलोमीटर), शेषनाग से पंचतरणी (5 किलोमीटर) और पंचतरणी से गुफा मंदिर (6 किलोमीटर) शामिल हैं। 14 किलोमीटर लंबे बालटाल बेस कैंप मार्ग से जाने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर ‘दर्शन’ के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं।

अन्य ख़बरें

नगर पालिका परिषद का नवाचार, प्रदीप जायसवाल के हस्ते गंदे पानी को स्वच्छ करने के सीवेज टी्रमेंट प्लांट की हुयी शुरूवात

Newsdesk

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 2-3 शव मिलने की पुष्टि, कई लोगों की तलाश जारी

Newsdesk

15 वर्षीय हिना के हत्यारे को जल्द किया जाए गिरफ्तार ।।

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading