July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Haryana Crime : 9 साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या, 16 साल का नाबालिग हत्यारोपी 

gurugram news, 06 जुलाई । हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 9 साल की एक मासूम बच्ची की हत्या में 16 साल के नाबालिग लड़के को पकड़ा गया है। शुक्रवार को राजेंद्र पार्क थाने के अंतर्गत सेक्टर-104 से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसमें बताया गया कि एक बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को घर से बच्ची की अधजली लाश बेड पर पड़ी मिली। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची की उम्र 9 साल है और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। बच्ची की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संगीन अपराध में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी उम्र 16 साल है और वो मृतक बच्ची का पड़ोसी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हत्यारोपी को जुआ खेलने की लत है। वो ऑनलाइन जुए में काफी पैसा हार चुका है। यह पैसा उसने अपने दोस्तों से उधार लिया था। लेकिन, जुए में पैसा हारने के बाद उसे चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। पैसों के इंतजाम के लिए उसने पड़ोस में चोरी की योजना बनाई। वो 9 वर्षीय मासूम के घर गया और उसके 2 साल के छोटे भाई को अपने साथ घर ले आया। जब बच्चे की मां उसे वापस घर लाने के लिए आरोपी के घर पहुंची तो वो वहां नहीं था। आरोपी इसी बीच मृतक बच्ची के घर गया और चोरी में जुट गया। वो पहले बच्ची को झांसा देकर उसके साथ खेलने लगा। फिर उसने एक दुपट्टे से मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को जलाने की कोशिश की। आरोपी घर में मौजूद सोने और चांदी के आभूषण निकालकर भागने की फिराक में था। इसी बीच बच्ची की मां घर पर पहुंच गई और नाबालिग आरोपी फंस गया। यह खौफनाक मंजर देखकर वो सन्न रह गई। रोती बिलखती बच्ची की मां ने सोसाइटी के गार्ड और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अन्य ख़बरें

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading