23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

West Bengal News – भाजपा कार्यकर्ता, पत्नी और बेटे पर हमले के बाद दक्षिण 24 परगना में तनाव

Kolkata News, 6 जुलाई । पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में शनिवार को उस समय तनाव फैल गया जब एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, उनकी पत्नी और उनके बेटे पर चाकू से हमला किया गया। गोबिंदो अधिकारी, उनकी पत्नी नमिता अधिकारी और उनके बेटे गौरव अधिकारी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एस.एस.के.एम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। गोबिंदो अधिकारी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वो हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से पोलिंग एजेंट थे। इस सिलसिले में तीन लोगों- अर्चन भट्टाचार्य, सुभाष देबनाथ और सुमित देबनाथ – को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में राजनीति शुरू हो गई है। स्थानीय भाजपा नेता देबनाथ चक्रवर्ती ने कहा, “गोबिंदो, उनकी पत्नी और उनके बेटे पर हमला करने वाले लोग तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जिस मतदान केंद्र पर गोबिंदो पोलिंग एजेंट थे, वहां भाजपा आगे चल रही थी। उस समय सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा समर्थित गुंडों ने उन्हें धमकाया भी था।” हालांकि, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पार्षद राजीब पुरोहित ने इस घटना के पीछे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ होने से इनकार किया और कहा कि यह दोनों परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते हुआ। जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment