29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की श्री राम सेना को बम से उड़ाने की धमकी की जांच की मांग

Hubli News, (कर्नाटक) 6 जुलाई। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘लव जिहाद’ के पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन खोलने पर श्री राम सेना को बम से उड़ाने की धमकी की जांच की मांग की है।  शनिवार को हुबली में पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने कहा, “श्री राम सेना का फेसबुक अकाउंट बंद करना और बम से उड़ाने की धमकी देना गलत है। हिंसा सही नहीं होती। राज्य सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए।” इससे पहले मीडिया को संबोधित करते हुए श्री राम सेना के वरिष्ठ नेता गंगाधर कुलकर्णी ने कहा कि 29 मई को हेल्पलाइन खोलकर ‘लव जिहाद’ के खिलाफ अभियान शुरू करने के बाद बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना को पहले ही 170 से अधिक ऐसे कॉल आ चुके हैं। कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि दो दिनों से श्री राम सेना के सभी सदस्यों के फेसबुक अकाउंट और मुख्य पेज बंद कर दिए गए हैं। कुलकर्णी ने कहा, “हमें नहीं पता कि यह जिहादियों ने किया है या सरकार ने। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे द्वारा लव जिहाद पर जागरूकता अभियान संचालित करने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है।” कुलकर्णी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही फेसबुक अकाउंट को चालू नहीं किया गया, तो राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment