22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

UP News – निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी ने कहा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

gorakhpur news, 6 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर/दाउदपुर फ्लाईओवर और सिक्स लेन मार्ग का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर करने की हिदायत देते हुए दो टूक चेतावनी भी दी।  सीएम ने कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर और सिक्स लेन निर्माण की भौतिक प्रगति जानने के साथ ही इसके लेआउट मैप का भी अवलोकन किया। सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। साथ ही मार्ग के दोनों तरफ के नालों को इस तरह बनाया जाए जिससे कहीं भी जलजमाव की समस्या न आने पाए। यदि जलजमाव हुआ तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि जनता को तनिक भी असुविधा न होने पाए। इसके लिए सर्विस लेन को भी तेजी से तैयार कर लिया जाए। साथ ही नाले को कवर्ड कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि इसका इस्तेमाल फुटपाथ के रूप में किया जा सके। सीएम योगी ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। यदि कहीं कोई खामी मिली तो सख्त कार्रवाई तय है। मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंजू नाम की एक महिला की समस्या भी सुनी। उन्हें जमीन का तत्काल मुआवजा देने के साथ ही सुविधानुसार प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

अन्य ख़बरें

शील सदाचार यह हमारे अलंकार है-बी.एच.गायकवाड (गुरुजी)
अनुशासित कार्यकर्ता ही महापुरुषों के विचारों के वाहक-डॉ.चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

Leave a Comment