29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

MP News – मध्य प्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

Madhya Pradesh Latest News, 8 जुलाई। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को हो गया है। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। लोकसभा चुनाव के दौरान रामनिवास रावत कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वे छह बार विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर रामनिवास रावत को शपथ दिलाई। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। सीएम मोहन यादव ने रविवार देर शाम राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनसे चर्चा की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह नौ बजे रामनिवास रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्य विधानसभा के सदस्यों की संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल के सदस्यों के लिए निर्धारित संख्या 34 है। कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 31 मंत्री थे और अब यह संख्या बढ़कर 32 हो गई है। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव और उससे पहले कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इनमें से एक छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे कमलेश शाह भी हैं, जहां 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। इसके अलावा विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत और बीना से विधायक निर्मला सप्रे ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए इन तीन सदस्यों में से एक को मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है। अब मंत्रिमंडल में दो पद ही रिक्त रह गए हैं।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment