22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

बार्सिलोना की फर्स्ट टीम के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव

मेड्रिड, 5 जनवरी | स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ने कहा है कि उसकी फर्स्ट टीम के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इसके बाद उसने मंगलवार को प्रस्तावित अपनी ट्रेनिंग स्थगित कर दी है। इन सदस्यों के नाम को उजागर नहीं किया गया है। बार्सिलोना ने एक बयान में कहा, “सोमवार को हुए पीसीआर टेस्ट के बाद फर्स्ट टीम के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। क्लब ने संबंधित खेल और अधिकारी को इसकी सूचना दे दी है। अब पूरी टीम का टेस्ट होगा। इसके बाद मंगलवार को होने वाली ट्रेनिंग सत्र को भी टाल दिया गया है।”

ला लीगा क्लब बार्सिलोना की टीम की लीग की अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है। बार्सिलोना को ला लीगा में अपना अगला मैच बुधवार को एथलेटिक बिल्बाओ के खिलाफ खेलना है।

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading