July 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (रीजनल)

मप्र में हर माह एक लाख लोगों को रोजगार देने की कवायद

भोपाल, 5 जनवरी | मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास तेज हो रहे हैं। राज्य में हर माह एक लाख लोगों को रोजगार देने की दिशा में प्रयास किए जाने लगे हैं। इसके साथ ही एक जिला-एक उत्पाद की येाजना को भी रफ्तार देने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभागायुक्त, आई.जी., कलेक्टर्स, एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि हर जिले में शासकीय एवं निजी क्षेत्रों में नियोजन तथा स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित किए जाएं। प्रदेश में हर माह लगभग एक लाख रोजगार सृजित किए जाएं। प्रत्येक जिले में हर माह रोजगार मेले आयोजित कर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत प्रदेश के कई जिलों ने वहां के उत्पादों को प्रमोट करने तथा उन्हें मार्केट लिंकेज प्रदान करने में अच्छा कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महीने प्रदेश की सभी 25,271 उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव मनाया जाएगा। इनमें से हाट-बाजार की दुकानों पर अन्न उत्सव होगा। इस दिन सभी गरीबों को उचित मूल्य पर राशन का प्रदाय किया जाएगा। साथ ही दुकानों के स्टॉक का सत्यापन भी किया जाएगा। अन्न उत्सव में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading