34.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गाजियाबाद में छात्रा ने हाई राइज बिल्डिंग से कूदकर दी जान

गाजियाबाद, 15 जुलाई । गाजियाबाद में रविवार रात दसवीं क्लास की एक छात्रा ने हाई राइज बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से कूद कर जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मां की डांट की वजह से उसने अपने पड़ोस वाले हाई राइज सोसाइटी की बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से छलांग लगाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा रविवार को अपनी सहेली के घर गई थी, जहां से निकलने में उसे देर हो गई। जिसके बाद उसकी मां ने उसे डांटा। माना जा रहा है कि इसी वजह से छात्रा ने अपनी जान दे दी। ये पूरा मामला कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसाइटी का है। स्वर्ण जयंती पुरम में 15 वर्षीय अंशिका त्यागी अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर में रहती थी। उसकी मां का पिता से तलाक हो चुका है। रविवार को अंशिका अपनी सहेली के घर गई थी। वहां से वापस घर आने में लेट हो गया। इस पर मां ने उसको फोन कर डांट दिया। इसके बाद छात्रा मोबाइल लेकर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद अंशिका बिना बताए ही घर से निकल गई और रात साढ़े 8 बजे गौर होम्स सोसाइटी में पहुंच गई। जहां वो डी बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से नीचे कूद गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि अगर अंशिका उसे सोसाइटी में नहीं रहती थी तो समिति के अंदर उसे कैसे एंट्री मिल गई। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की है। इसमें उन्होंने सहेली के घर से लेट आने और पढ़ाई नहीं करने पर अंशिका को डांटने की बात कही है। पुलिस छात्रा के मोबाइल की भी जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

बारासात में अमित शाह का दावा, पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही भाजपा

Newsdesk

तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो का बड़ा अभियान, अपराधियों पर पैनी नजर

Newsdesk

चंद्रबाबू नायडू 28 अप्रैल को विशाखापत्तनम में गूगल एआई डेटा सेंटर की आधारशिला रखेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading