22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : जीत का क्रम जारी रखना चाहेगा ईस्ट बंगाल

वॉस्को (गोवा), 6 जनवरी | नया साल एससी ईस्ट बंगाल टीम के चेहरों पर राहत की खुशी लेकर आया है। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली बार खेल रही इस टीम को आखिरकार सातवें सीजन में तमाम प्रयासों के बाद जीत मिल ही गई। ओडिशा एफसी को हराकर अपनी जीत का खाता खोलने वाली कोलकाता की यह टीम आज वॉस्को के तिलक मैदान पर मेजबान एफसी गोवा का सामना करेगी, जो उसके लिए एक कठिन प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकता है।

दोनों टीमें आईएसएल में पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों का अंक तालिका के लिहाज से बिल्कुल विपरीत स्थिति है। ईस्ट बंगाल अपनी इकलौती जीत के साथ जहां नीचे से दूसरे स्थान पर पहुंचा है वहीं गोवा ने जमशेदपुर और हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत की बदौलत तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

गौर्स नाम से मशहूर एफसी गोवा जीत के दावेदार के तौर पर मैदान में उतरेगी लेकिन उसे ईस्ट बंगाल से सावधान रहना होगा क्योंकि उसे जीत का स्वाद मिल गया है और इसीलिए रॉबी फॉलर की टीम फिर से अपना मुंह हार से कड़वा नहीं होने देना चाहेगी।

ऐसा नहीं है कि इस सीजन में सिर्फ ईस्ट बंगाल ने ही संघर्ष किया है। ईस्ट बंगाल जहां एक भी क्लीन शीट नहीं हासिल कर पाई जबकि गोवा की टीम अटैकिंग फुटबाल के बावजूद सिर्फ एक बार ऐसा कर सकी है। दोनों टीमों में एक और समानता है और वह यह है कि दोनों ने अंतिम मिनटों में कई गोल खाए हैं।

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading