23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद, 17 जुलाई। गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि 16/17 जुलाई की रात में चेकिंग के दौरान निठौरा अंडर पास के पास स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया तो हड़बड़ी में स्कूटी फिसल गई। अपने को घिरता देख दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठा भागने मे कामयाब हो गया। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम तोपेश उर्फ विनय तोमर बताया है। उसने ये भी बताया है कि 12 जुलाई की रात को उसने और उसके साथी योगी उर्फ यश शर्मा ने सर्वोदय नर्सिंग होम के निकट बंथला फ्लाई ओवर पर एक व्यक्ति पर जान से मारने की इरादे से फायरिंग की थी। इस बदमाश के पास से बरामद हुई स्कूटी भी चोरी की है। जिसे 28 जून को चुराया गया था। अब पुलिस इसके फरार साथी को पकड़ने का प्रयास कर रही है और उसके लिए कांबिंग की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसको पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading