November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इराकी अर्धसैनिक बलों के गोला-बारूद डिपो में विस्फोट से हड़कंप

बगदाद, 19 जुलाई । इराक की राजधानी बगदाद के पास इराकी पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के गोला-बारूद डिपो में एक साथ कई विस्फोट हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि गुरुवार को अर्धसैनिक बलों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पहला विस्फोट बगदाद के दक्षिण में यूसुफियाह इलाके में 42वीं हशद शाबी ब्रिगेड के डिपो में स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे हुआ। बयान में कहा गया है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। कहा गया है कि बचाव और चिकित्सा दल तथा दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी को बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग से कई विस्फोट हुए और कई घंटों तक यह जारी रहा। नागरिक सुरक्षा दल ने जब आग बुझाई तब जाकर विस्फोट बंद हुआ। उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि विस्फोटों की वजह क्या थी, क्या यह दुर्घटना के कारण हुआ या अज्ञात विमान द्वारा किया गया हमला था।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Newsdesk

Leave a Comment