27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार बने टी20 कप्तान

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार बने टी20 कप्तान

नई दिल्ली, 19 जुलाई । श्रीलंका दौरे के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि, शुभमन गिल को उपकप्तान की कमान सौंपी गई है। रियान पराग, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को टी-20 में मौका दिया गया है। वहीं, वनडे सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला 27 जुलाई, दूसरा 28 जुलाई, तीसरा और आखिरी 30 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को होगा। दूसरा वनडे 4 अगस्त और तीसरा मैच 7 अगस्त को होगा। टीम इंडिया के कोच बनने के बाद यह गौतम गंभीर की पहली सीरीज होगी। भारत की टी20 टीम :- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज। भारत की वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत कल्चर बनाना हमारा लक्ष्य’, कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद बोलीं सिरिवर्धने

Newsdesk

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

Leave a Comment