26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बेंगलुरु : धोती पहनकर मॉल पहुंचे किसान को नहीं मिला प्रवेश, सात दिन के लिए मॉल बंद

बेंगलुरु: धोती पहनकर मॉल पहुंचे किसान को नहीं मिला प्रवेश, 7 दिन के लिए मॉल बंद

GT Mall Bangalore ,19 जुलाई। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के प्रसिद्ध जीटी मॉल पर सरकार ने एक्शन ले लिया है। किसान को मॉल में प्रवेश न दिए जाने के मामले पर सिद्धारमैया सरकार ने मॉल को सात दिनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक किसान अपने बेटे के साथ जीटी मॉल फिल्म देखने पहुंचा था। लेकिन बुजुर्ग किसान के धोती पहने होने के कारण उसे मॉल में एंट्री नहीं दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने किसान को वहां से वापस जाने के लिए कह दिया। देश के अन्नदाता के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार हैरान करने वाला रहा। किसान के साथ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, और लोगों ने इसका काफी विरोध किया। इस मुद्दे को कर्नाटक विधानसभा सत्र में भी उठाया गया। कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने मॉल प्रबंधन के खिलाफ एक्शन का आश्वासन दिया। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में उन्होंने कहा कि ”मैंने इस मामले में बेंगलुरु महानगर पालिका को मॉल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने मॉल को सात दिनों तक बंद करने का आदेश दिया है।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading