26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गुरदासपुर: नहाने गए सरपंच को डूबता देख दो दोस्तों ने लगाई छलांग, तीनों डूबे, एक का शव बरामद

गुरदासपुर, 20 जुलाई । पंजाब के बटाला स्थित गांव अलीवाल की अप्परबारी दुआब नहर में सरपंच समेत तीन युवक डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गांव भरथवाल के सरपंच रणबीर सिंह शुक्रवार को नहर में नहाने के लिए गए थे। पानी का बहाव तेज होने के चलते वह डूबने लगे, सरपंच को बचाने के लिए उनके दो साथियों मक्खन उर्फ मखु और करतार सिंह ने नहर में छलांग लगा दी लेकिन पानी के साथ वो भी बह गए। जब आसपास के लोगों ने तीनों को डूबते हुए देखा तो जिला प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने जल्द से जल्द पानी के बहाव को रोका और गोताखोर की मदद से सरपंच समेत तीनों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक व्यक्ति मक्खन सिंह के शव को बरामद कर लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है। वहीं मृतक के परिजनों ने कहा कि यह तीनों घर से नहाने के लिए गए थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते तीनों पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि साथियों ने अपनी पगड़ी उतार कर सरपंच को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब पगड़ी से बात नहीं बनी तो उन्होंने भी पानी के तेज बहाव में छलांग लगा दी और वह भी डूब गए।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading