27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल : बादल फटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

हिमाचल: बादल फटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, कुछ दिन से था लापता

शिमला, 20 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के रेतुआ गांव में बादल फटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बादल फटने से हुई इस घटना के बाद गांव के लोगों के बीच दहशत का माहौल है। प्रकृति का यह भयानक रूप देखकर लोग की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, रेतुआ गांव में बादल फटने के बाद एक व्यक्ति कुछ दिन पहले लापता हो गया था। गुमशुदा का नाम अमान सिंह (48) बताया गया, जो तेलुराम गांव कालाआम्ब डाण्डा का निवासी था। गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से आपदा प्रभावित क्षेत्र में गुमशुदा की तलाश शुरू की। इस सर्च ऑपरेशन में लापता अमान सिंह शनिवार को रेतुआ गांव में मृत पाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त परिजनों से करवाई। जिसके बाद पता चला कि मृत व्यक्ति कुछ दिन पहले लापता हुआ अमान सिंह ही है। वहीं आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना पर काबू पाने के लिए मौके पर रेस्क्यू टीम भी मौजूद है। प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment