24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट के साथ रिश्तों से लेकर कप्तानी के फेरबदल पर की बात

नई दिल्ली, 22 जुलाई। श्रीलंका दौरे की शुरुआत से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। टीम इंडिया के मुख्य कोच के तौर पर गंभीर का यह पहला असाइनमेंट है, जिसमें उन्होंने कई सुलगते सवालों के खुलकर जवाब दिए। अपनी शर्तें, अपना अंदाज लिए गौतम गंभीर एक बार टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं, बस फर्क इतना है कि वो इस बार खिलाड़ी नहीं बल्कि टीम के मुख्य कोच हैं। उम्मीद के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर से कई सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। गौतम गंभीर और अजीत अगरकर ने कई प्रमुख मुद्दों पर बात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कप्तानी फेरबदल पर अपनी बात रखी। अजीत अगरकर ने कहा, “सूर्यकुमार यादव को इसलिए कप्तान बनाया गया क्योंकि वह योग्य उम्मीदवारों में से एक हैं। हार्दिक पांड्या भी अहम खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी फिटनेस चिंता का विषय है। चयनकर्ताओं और कोच के लिए उन्हें हर मैच खिलाना मुश्किल हो जाता है। हम ऐसा कप्तान चाहते थे जो सभी मैच खेलने के लिए उपलब्ध हो और सूर्या इसमें फिट बैठते हैं।” अजित अगरकर ने टीम में खिलाड़ियों की अदला-बदली पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ 15 खिलाड़ी चुुनने होते हैं, इसलिए यह काफी चुनौतीपूर्ण है। हमारी बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है। हम सभी खिलाड़ियों से बात करते हैं और कई बार ऐसा होता है कि इन-फॉर्म खिलाड़ी को भी बाहर बैठना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रिंकू सिंह है, जिन्हें टी20 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि वो शानदार फॉर्म में थे। गौतम गंभीर ने अपनी बात की शुरुआत ही खिलाड़ियों के साथ अच्छे रिलेशनशिप बनाने की बात से की। उन्होंने कहा कि ‘हैप्पी ड्रेसिंग रूम इज विनिंग ड्रेसिंग रूम’। जब गंभीर से विराट कोहली और उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने खुलकर बात की। गंभीर ने कहा कि विराट के साथ उनकी चैट होती रहती है। वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और टीम इंडिया की बेहतरी के लिए हम दोनों से जो बनेगा वो करेंगे ताकि 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को गर्व करने का मौका मिले। गंभीर ने रोहित-विराट के वनडे क्रिकेट में भविष्य पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन दोनों में काफी क्रिकेट बची है। अगर वो फिट रहें तो वनडे विश्व कप 2027 तक खेल सकते हैं। गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें एक सक्सेसफुल टीम मिली है, जो मौजूदा वक्त में टी20 चैंपियन है। उनका काम बस इस लय को कायम रखना है। रयान टेन डोशट और अभिषेक नायर असिस्टेंट कोच के तौर पर श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। टी. दिलीप फील्डिंग कौच के रूप में बरकरार रहेंगे। वहीं साईराज बहुतुले श्रीलंका दौरे पर अंतरिम बॉलिंग कोच होंगे। गंभीर ने इस बात की पुष्टि की।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment