24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘माटी से बंधी डोर’ में आएगा नया मोड़, रणविजय व वैजयंती की होगी शादी

मुंबई, 22 जुलाई । टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘माटी से बंधी डोर’ में अब बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में एक्टर अंकित गुप्ता, रणविजय के किरदार में हैं। वहीं रेशम जया के रोल में हैं। फिलहाल, एपिसोड में रणविजय और जया की शादी की तैयारियां चल रही हैं। ‘माटी से बंधी डोर’ महाराष्ट्र के कोल्हापुर के बैकड्रॉप पर आधारित है। इसमें रुतुजा बागवे, वैजयंती (वैजू) की भूमिका में हैं। वह पैसे कमाने और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए खेतों में काम करती हैं। उसका लक्ष्य अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव के विकास में योगदान देना है। वैजू जब से रणविजय से मिली है, उसके बाद उसकी जिंदगी में काफी बदलाव आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक अजीब सी परिस्थितियों में वैजयंती और रणविजय की शादी होते हुए देखेंगे। वैजू ने जया और रणविजय की शादी की संगीत रस्म के लिए स्पेशल गरबा नाइट्स का प्लान किया है। रणविजय और जया की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी, इसमें कई मुश्किलें आईं। लेकिन अब आखिरकार दोनों एक साथ हैं और शादी के लिए तैयार हैं। इस सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए, अंकित ने कहा, “रणविजय और जया अपनी जिंदगी में उथल-पुथल से गुजरे हैं। मुश्किल हालातों के चलते दोनों अलग हो गए थे, लेकिन अब जबकि नियति ने कुछ और ही सोच रखा है, रणविजय और जया शादी कर रहे हैं, और उनकी शादी की रस्में पूरे जोरों पर हैं।” एक्टर ने कहा, “क्या रणविजय और जया की लव स्टोरी अपनी मंजिल तक पहुंचाएगी, या फिर किस्मत को कुछ है और ही मंजूर?” शो में देखना दिलचस्प होगा कि कैसे वैजयंती इस अनचाही शादी में प्यार को ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती हैं। ‘माटी से बंधी डोर’ स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading